
Jio, Airtel और Vi यूजर्स को SIM एक्टिव रखनी है, तो अब इतने रुपये का करना होगा रिचार्ज
AajTak
Jio-Airtel-Vi Minimum Recharge Plan: सभी प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है. अब कंज्यूमर्स को अपने सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. यानी आपको एक मिनिमम रिचार्ज हर महीने करना होगा. आइए जानते हैं Jio, Airtel और Vi के मिनिमम रिचार्ज प्लान्स की डिटेल्स.
Jio, Airtel और Vi ने अपने रिचार्ज प्लान्स को रिवाइज कर दिया है. बदलाव के बाद इन कंपनियों के रिचार्ज प्लान्स 600 रुपये तक महंगे हुए हैं. कंपनियों ने शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म तक के सभी प्लान्स को रिवाइज किया है. अब आपको अपना SIM एक्टिव रखने के लिए ज्यादा खर्च करना होगा.
कुछ साल पहले तक कंपनियों ने मिनिमम रिचार्ज प्लान को जरूर कर दिया था, जिससे यूजर्स को अपने सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज कराना जरूरी हो गया. अब कंज्यूमर्स को इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. आइए जानते हैं Jio, Airtel और Vi के मिनिमम रिचार्ज प्लान्स की डिटेल्स.
रिलायंस जियो ने भी अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों को बढ़ा दिया है. अब आपको सिम एक्टिव रखने के लिए 149 रुपये तक खर्च करना होगा. इस प्लान में यूजर्स को 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Jio, Airtel के बाद अब Vi ने महंगे किए रिचार्ज, ये है नए प्लान और कीमत
इसके अलावा कंज्यूमर्स को Jio Cloud, Jio Cinema और Jio TV का एक्सेस मिलेगा. रिलायंस जियो का ये प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.
वोडाफोन आइडिया यानी Vi ने भी अपने प्लान्स की कीमत में इजाफा किया है. हालांकि, कंपनी अभी भी अपना मिनिमम प्लान 99 रुपये की कीमत पर दे रही है. इस प्लान के साथ यूजर्स को 15 दिनों की वैलिडिटी के साथ 99 रुपये का टॉकटाइम और 200MB डेटा मिल रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










