
Jio, Airtel और Vi के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स, जिनमें मिलेगी एक साल की वैलिडिटी
AajTak
Jio-Airtel-Vi Recharge Plan: जियो, एयरटेल और वोडाफोन तीनों ही कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में इजाफा किया है. अब आपको इन कंपनियो के प्लान्स के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. अगर आप एक साल तक की वैलिडिटी वाले प्लान्स चाहते हैं, तो आपको कई ऑप्शन मिलेंगे. आइए जानते हैं इसके लिए आपको कितना खर्च करना होगा.
Jio, Airtel और Vi ने अपने रिचार्ज प्लान्स में बदलाव कर दिया है. इन सभी टेलीकॉम कंपनियों ने इस महीने की शुरुआत में अपने रिचार्ज प्लान्स को महंगा किया है. तीनों ही कंपनियों ने अपने प्लान्स की कीमतों को 20 से 27 परसेंट तक बढ़ा दिया है, जिसके बाद कंज्यूमर्स का खर्च बढ़ गया है.
अगर आप इन टेलीकॉम कंपनियों की सर्विस यूज करते हैं, तो अपने मंथली और ऐनुअल प्लान के लिए अब ज्यादा खर्च करना होगा. टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने कॉलिंग से लेकर डेटा तक के प्लान्स में बदलाव किया है. आइए जानते हैं इनके सस्ते और महंगे प्लान्स की डिटेल्स.
Jio के पोर्टफोलियो में कई ऐनुअल प्लान्स आते हैं. हालांकि, हम सामान्य प्लान की बात करेंगे. कंपनी 3599 रुपये का प्लान ऑफर करती है, जिसमें यूजर्स को 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2.5GB डेटा और डेली 100 SMS मिलते हैं. इस प्लान में Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का एक्सेस मिलता है.
यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी का नया प्लान, लॉन्च हो सकता है Jio Smart TV, नए OS पर हो रहा काम
कंपनी एक सस्ता ऑप्शन भी देती है. आप 1899 रुपये का प्लान खरीद सकते हैं, जिसमें 336 दिनों की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 24GB डेटा और 3600 SMS की सुविधा मिलती है. इसमें भी आपको Jio Apps का एक्सेस मिलेगा.
वहीं Airtel का भी 3599 रुपये का प्लान आता है. इसमें 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं. इस प्लान में फ्री हैलो ट्यून, विंक म्यूजिक और Apollo 24|7 Circle का एक्सेस मिलता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








