
Jio 5G vs Airtel 5G: एक दूसरे से बहुत अलग हैं जियो और एयरटेल, इन यूजर्स को मिल रही फ्री 5G सर्विस
AajTak
Jio 5G vs Airtel 5G: जियो और एयरटेल दोनों ही कई शहरों में अपनी 5G सर्विसेस ऑफर कर रहे हैं. हालांकि दोनों ऑपरेटर्स की सर्विस में काफी अंतर है. जियो की सर्विस जहां 5 शहरों में मिल रही है, वहीं एयरटेल की सर्विस 8 शहरों में उपलब्ध है. जियो और एयरटेल 5G सर्विसेस अलग-अलग टेक्नोलॉजी पर काम करती हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
जियो और एयरटेल दोनों ने ही अपनी 5G सर्विसेस लॉन्च कर दी है. दोनों ऑपरेटर्स की 5G सर्विसेस अलग-अलग शहरों में हैं. जहां Airtel 5G Plus की सर्विस 8 शहरों में शुरू हो गई है. वहीं Jio True 5G अब 5 शहरों में उपलब्द हैं. वैसे तो दोनों ही कंपनियां 5G सर्विस ऑफर कर रही है, लेकिन दोनों की सर्विसेस में कई अंतर हैं.
हाल में ही जियो ने चेन्नई और राजस्थान के नाथद्वारा में अपनी 5G सर्विस की शुरुआत की है. नाथद्वारा में कंपनी ने Jio True 5G पावर्ड Wi-Fi सर्विस की शुरुआत की है. आइए जानते हैं Jio और Airtel की 5G सर्विस में क्या अंतर हैं.
सबसे पहले बात करते हैं टेक्नोलॉजी की, तो दोनों ही कंपनियां अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काम करती हैं. इसके बारे में पिछले कुछ वक्त से बहुत से यूजर्स बात भी कर रहे हैं. Jio और Airtel 5G के रोलआउट का तरीका बिलकुल अलग है.
जियो स्टैंडअलोन यानी 5G SA पर काम कर रहा है, जबकि एयरटेल नॉन-स्टैंडअलोन यानी 5G NSA पर काम कर रहा है. स्टैंडअलोन सर्विस के लिए 4G कोर की जरूरत नहीं है और ये एक स्वतंत्र इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करता है. वहीं 5G NSA टेक्नोलॉजी 4G कोर पर निर्भर है. दोनों पर ही आपको 4G के मुकाबले बेहतर स्पीड मिलेगी.
दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स की सर्विस चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है. Jio 5G सर्विस दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी और चेन्नई में मिल रही है. नाथद्वारा में कंपनी जियो 5G पावर्ड वाईफाई सर्विस प्रदान कर रही है.
वहीं एयरटेल की बात करें तो कंपनी ने 8 शहरों में अपनी सर्विस शुरू की है. यूजर्स को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, सिलीगुड़ी, नागपुर, हैदराबाद और बेंगलुरु में मिल रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










