
Jio 5G और Airtel 5G का इंतजार होगा खत्म, इस दिन लॉन्च होगी सर्विस, सिर्फ कुछ घंटे हैं बाकी
AajTak
Jio 5G, Airtel 5G launch Date: 5G का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. इसके ही आपको ज्यादा दिन नहीं बल्कि कुछ घंटों का इंतजार करना होगा. दोनों कंपनियों की 5G सर्विसेस इस हफ्ते शुरू हो रहे इंडियन मोबाइल कांग्रेस में लॉन्च हो सकती है. हालांकि, आधिकारिक रूप से कंपनियों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
भारत में जल्द ही 5G सर्विसेस लॉन्च होने वाली हैं. 1 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5G नेटवर्क को इंडियन मोबाइल कांग्रेस में लॉन्च करेंगे. 1 अक्टूबर से शुरू हो रहा यह इवेंट 4 अक्टूबर तक चलेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो इस इवेंट में ही Jio 5G और Airtel 5G भी लॉन्च होंगे. पीएम मोदी इन दोनों कंपनियों की 5G सर्विस को लॉन्च कर सकते हैं.
हालांकि, इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. Indian Mobile Congress के इस इवेंट में मुकेश अंबानी, सुनिल मित्तल और कुमार मंगलम बिड़ला भी शामिल होंगे. जियो और एयरटेल पहली कंपनियां होंगी, जिनकी 5G सर्विस भारत में शुरू होगी.
शुरुआत में इन कंपनियों की सर्विस कुछ शहरों में उपलब्ध होंगी, जिनका विस्तार बाद में दूसरे शहरों में किया जाएगा. हाल में ही Airtel के CEO गोपाल विट्ठल ने एक लेटर कंज्यूमर्स को लिखा था.
इसमें उन्होंने बताया था कि अगले कुछ हफ्तों में 5G सर्विस शुरू हो जाएगी. उसके SIM कार्ड पहले से ही 5G रेडी हैं. इसी तरह से मुकेश अंबानी ने भी इस साल हुई Reliance AGM में बताया था कि दिवाली तक Jio 5G सर्विस शुरू हो जाएगी. पूरे देश में इसका रोलआउट अगले साल दिसंबर तक कर लिया जाएगा.
कंपनी पैन इंडिया 5G नेटवर्क के विस्तार के लिए 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना में है. इससे पहले Indian Mobile Congress ने भी एक ट्वीट करके जानकारी दी थी कि भारत में 5G सर्विसेस 1 अक्टूबर को शुरू होंगी. इसे PM मोदी लॉन्च करेंगे. हालांकि, उन्होंने इस ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया था.
जुलाई में हुए 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद से ही कंज्यूमर्स को सर्विसेस लॉन्च होने का इंतजार है. स्पेक्ट्रम नीलामी में Jio, Airtel और Vi तीनों कंपनियों के अलावा अडानी की अडानी डेटा नेटवर्क भी शामिल हुई थी. हालांकि, अडानी डेटा नेटवर्स अभी कंज्यूमर्स मार्केट में एंट्री नहीं कर रही है. कंपनी की प्लानिंग इंटरप्राइसेस सेगमेंट में सर्विस शुरू करने की है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











