
Jio से बेहतर ऑफर दे रहा Vi, 299 रुपये में डेटा और कॉल के साथ मिल रहे कई बेनिफिट्स
AajTak
Vi Recharge Plan: वोडाफोन आइडिया कई रिचार्ज प्लान ऑफर करता है. कंपनी 300 रुपये से कम में डेटा, अनलिमिटेड कॉल और SMS वाले रिचार्ज प्लान दे रही है. Jio भी ऐसा ही एक प्लान ऑफर करता है. आइए जानते हैं जियो और वोडाफोन आइडिया में किसका प्लान है बेहतर ऑप्शन.
Vodafone Idea (Vi) के पोर्टफोलियो में कई प्लान्स मौजूद हैं. कंपनी 299 रुपये का भी एक प्लान ऑफर करती है, जो Vi Hero बेनिफिट्स के साथ आता है. यह एक शॉर्ट टर्म प्लान है यानी इसमें कंज्यूमर्स को कम दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. टेलीकॉम ऑपरेटर्स के प्रीपेड टैरिफ हाइक के बाद यह एक आकर्षक प्लान बना जाता है, जो यूजर्स को कम बजट में मिलता है.
Jio भी 299 रुपये का प्लान ऑफर करता है. जियो अक्सर अपने प्लान्स में दूसरी कंपनियों के ज्यादा बेनिफिट्स देता है, लेकिन 299 रुपये के इस प्लान में मामला कुछ और है. वोडाफोन आइडिया के प्लान में जो बेनिफिट्स मिलते हैं, वो जियो ने देता है. आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स.
वोडाफोन आइडिया के 299 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही कंज्यूमर्स को 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. इतना ही नहीं यूजर्स को बिंग ऑल नाइट, विकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट ऑफर मिलता है.
कस्टमर्स को इस प्लान के साथ Vi मूवी एंड टीवी क्लासिक का एक्सेस भी मिलता है. वहीं जियो की बात करें को इसका प्लना भी 299 रुपये का ही है. इसमें भी यूजर्स को 28 दिनों के लिए वॉयस कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स मिलते हैं.
हालांकि, यूजर्स जियो रिचार्ज प्लान में 2GB डेली डेटा मिलता है, जो वोडाफोन आइडिया के मुकाबले 500MB ज्यादा है. वोडाफोन आइडिया का प्लान फिर भी जियो के बेहतर लगता है, क्योंकि इसमें यूजर्स को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं. वोडाफोन आइडिया का प्लान Vi हीरो बेनिफिट्स के साथ आता है.
इसमें यूजर्स को डेटा डिलाइट ऑप्शन के तहत इमरजेंसी डेटा, बिंग ऑल नाइड बेनिफिट के तहत रात में अनलिमिटेड हाई स्पीड डेटा और विकेंड डेटा रोल ओवर का ऑफर मिलता है. ध्यान दें कि Airtel भी 299 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, जिसमें यूजर्स को 28 दिनों के लिए 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन और एयरटेल थैंक बेनिफिट्स मिलते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










