
Jio के जबरदस्त प्लान, सस्ते में मिल रहा 1GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री में देख सकेंगे लाइव TV
AajTak
Jio Recharge Plan: कम दाम में रिचार्ज प्लान कौन नहीं चाहता है. जियो ने इसी तरीके के दम पर टेलीकॉम इंडस्ट्री में एंट्री की और अपना दबदबा कायम किया. कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान है, जो 1GB डेली डेटा के साथ आते हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी खास बातें.
जियो भारतीय टेलीकॉम सेक्टर के सबसे बड़े ब्रांड्स में से एक है. साल 2016 में एंट्री करने के बाद से कंपनी लगातार यूजर्स के बीच पॉपुलर हुई और इसकी सबसे बड़ी वजह Jio Recharge Plans हैं. कंपनी के प्रीपेड पोर्टफोलियो में कम दाम वाले रिचार्ज से लेकर एक साल तक की एनुअल वैलिडिटी वाले प्लान्स तक शामिल हैं.
कंपनी कई ऐसे प्रीपेड रिचार्ज ऑफर करती है, जो बेहद कम कीमत पर आते हैं. अगर आप एक जियो यूजर हैं और कम दाम वाले रिचार्ज चाहते हैं, कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ऐसे ऑफर हैं. आज हम 1GB डेली डेटा वाले प्लान्स की बात करेंगे.
इन प्लान्स में यूजर्स को डेटा से लेकर अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन तक कई बेनिफिट्स मिलते हैं. आइए जानते हैं आपके लिए कौन-सा प्लान है बेस्ट.
Jio का यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें 28 दिनों की वैलिडिटी चाहिए. इस प्लान में 1GB डेटा डेली मिलता है, यानी पूरे प्लान में यूजर्स को कुल 28GB डेटा मिलेगा. इसके अलावा कंज्यूमर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट भी मिलता है.
इसमें आपको 100 SMS प्रतिदिन मिलेंगे. साथ ही आपको जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इस रिचार्ज के साथ Jio TV, Jio Cinema, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी का एक्सेस भी मिलता है.
यह प्लान पहले वाले से थोड़ी कम कीमत पर आता है. इसमें आपको 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. हालांकि, इसके अलावा सभी बेनिफिट्स आपको पहले वाले प्लान के ही मिलेंगे. जियो के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी के लिए डेली 1GB डेटा मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










