
Jio के इन प्लान्स के साथ Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री
AajTak
Jio के कई प्लान्स OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. Jio के इन प्लान्स के साथ Netflix Mobile, Amazon Prime और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाता है. यहां पर आपको Jio के OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले पोस्टपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं.
Jio के कई प्लान्स OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. Jio के इन प्लान्स के साथ Netflix Mobile, Amazon Prime और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाता है. यहां पर आपको Jio के OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले पोस्टपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं.
Jio के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लस प्लान में Netflix Mobile, Amazon Prime और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को 75GB डेटा दिया जाता है. इसमें अनलिमिटेड कॉल और रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं. ये प्लान 200GB डेटा रोलओवर के साथ आता है.
Jio के 599 रुपये वाले पोस्टपेड प्लस प्लान में भी Netflix Mobile, Amazon Prime और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को 100GB डेटा दिया जाता है. फैमली प्लान के कारण इसमें एडिशनल सिम भी दिया जाता है. इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉल और रोज 100 SMS दिए जाते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










