
Jio का सबसे सस्ता 1GB डेली डेटा वाला प्लान, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और बहुत कुछ
AajTak
Jio Recharge Plan: जियो के पोर्टफोलियो में कई सस्ते प्लान्स शामिल हैं. इस लिस्ट में आपको डेली 1GB डेटा वाले प्लान्स से लेकर 3GB डेली डेटा तक वाले प्लान्स मिलते हैं. अगर आप एक अफोर्डेबल ऑप्शन की तलाश में हैं, तो जियो का 1GB डेली डेटा प्लान ट्राई कर सकते हैं. कंपनी के सबसे सस्ते (1GB डेली डेटा वाले) प्लान में यूजर्स को डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और Jio ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है.
जियो ने टेलीकॉम इंडस्ट्री में सस्ते प्लान्स के साथ एंट्री की थी. जियो की एंट्री के बाद से अब तक टेलीकॉम इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा बदलाव हो चुका है. इसके बाद भी कंपनी के प्लान्स अन्य प्राइवेट ऑपरेटर्स के मुकाबले अफोर्डेबल हैं. Jio के पोर्टफोलियो में आपको कम कीमत में डेटा और कॉलिंग के साथ दूसरे बेनिफिट्स वाले प्लान्स मिलते हैं.
अगर आप अपने लिए एक सस्ता प्लान तलाश रहे हैं, तो जियो कई प्लान्स ऑफर करता है. कंपनी के पास 1GB डेली डेटा वाले कई प्लान्स हैं. इनकी शुरुआत बेहद कम कीमत पर होती है. आइए जानते हैं जियो के 1GB डेटा वाले सबसे सस्ते प्लान में क्या कुछ मिलेगा.
जियो के लिस्ट में 1GB डेली डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का आता है. इस प्लान में यूजर्स को 20 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी यूजर्स को इस रिचार्ज में कुल 20GB डेटा मिलेगा. इसके अलावा कंज्यूमर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही डेली 100 SMS भी मिलेंगे.
टेलीकॉम ऑपरेटर दूसरे प्लान्स की तरह ही इस रिचार्ज के साथ भी जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है. इस रिचार्ज के साथ आपको Jio TV, Jio Cinema, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलेगा.
कंपनी के 1GB डेली डेटा वाले पोर्टफोलियो में कई दूसरे प्लान्स भी आते हैं. अगर आप 179 रुपये का रिचार्ज प्लान खरीदते हैं तो इसमें 24 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में 149 रुपये वाले ही सभी बेनिफिट्स दिए गए हैं.
सिर्फ इसमें आपको दूसरे प्लान के मुकाबले ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी. आप 209 रुपये का भी रिचार्ज ट्राई कर सकते हैं, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. दोनों ही प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS भी मिलते हैं. इन प्लान्स में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










