
Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज! मिलेगा डेली 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स, फ्री में देख सकेंगे TV
AajTak
Jio Recharge Plan: सस्ता रिचार्ज कौन नहीं चाहता है, लेकिन टेलीकॉम ऑपरेटर्स के प्लान्स अब पहले जैसे नहीं रहे. हालांकि, अभी भी आपको कुछ अफोर्डेबल ऑप्शन जरूर मिल जाएंगे. ऐसे ही कुछ रिचार्ज प्लान्स जियो के पोर्टफोलियो में हैं. कंपनी कम कीमत पर कई बेनिफिट्स वाले प्लान्स ऑफर करती है. ऐसा ही कुछ प्लान्स की डिटेल्स हम आपके लिए लेकर आए हैं.
Jio के पोर्टफोलियो में अभी भी कई अफोर्डेबल प्लान्स मौजूद हैं. कम से कम दूसरी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले जियो के प्लान्स तो सस्ते ही हैं. कंपनी कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है. मसलन आप डेली 1GB डेटा, 2GB डेटा और दूसरे बेनिफिटि्स वाले प्लान्स ट्राई कर सकते हैं.
अगर आप सामान्य डेटा यूजर हैं. यानी बहुत ज्यादा डेटा यूज नहीं करते हैं, तो कंपनी के पोर्टफोलियो में कई सस्ते प्लान्स मिल जाएंगे. टेलीकॉम ऑपरेटर 1GB डेली डेटा वाले कई प्लान्स ऑफर करती है.
इन प्लान्स के साथ आपको सिर्फ डेटा ही नहीं बल्कि SMS और दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं. अगर आप कम बजट वाला एक प्लान चाहते हैं, तो कंपनी के डेली 1GB डेटा प्लान्स को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं पोर्टफोलियो में मौजूद प्लान्स की डिटेल्स.
Jio का सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का है. इसमें यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा मिलता है. इसकी वैलिडिटी 20 दिनों की है. यानी यूजर्स को 20 दिनों के लिए 1GB डेटा डेली मिलेगा. रिचार्ज में कंज्यूमर्स को कुल 20GB डेटा मिलता है. इसके अलावा आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलेंगे.
यह प्लान जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है. इसमें Jio TV, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का एक्सेस कॉम्प्लिमेंट्री मिलता है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 60Kbps की स्पीड से डेटा मिलता रहेगा.
कंपनी का दूसरा प्लान 179 रुपये में आता है. इसमें यूजर्स को 149 रुपये वाले ही बेनिफिट्स मिलते हैं. यानी यूजर्स को डेली 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS बेनिफिट्स मिलेंगे. दोनों प्लान्स में सिर्फ वैलिडिटी का अंतर है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










