
Jio का खास प्लान, एक रिचार्ज में चलेगा चार लोगों का फोन, साथ में Amazon-Netflix फ्री
AajTak
Jio Recharge Plan: जियो के पोर्टफोलियो में आपको कई सारे रिचार्ज प्लान्स मिलते हैं. कंपनी के पोर्टफोलियो में कुछ बेहद खास रिचार्ज प्लान्स हैं. इन प्लान्स में यूजर्स सिर्फ एक रिचार्ज में चार सिम यूज कर सकते हैं. साथ में Amazon Prime और Netflix का एक्सेस भी यूजर्स को मिलेगा. आइए जानते हैं इस रिचार्ज प्लान की डिटेल्स.
Jio के पोर्टफोलियो में आपको कई प्लान्स का ऑप्शन मिलता है. कंपनी सस्ते और महंगे दोनों तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. अगर आप की फैमिली में चार लोग हैं, तो कंपनी के पास एक बेहद ही खास प्लान है. इस प्लान के तहत सभी यूजर्स के लिए आप सिर्फ एक रिचार्ज ही खरीद सकते हैं.
यानी जियो के पास एक ऐसा फैमिली प्लान है, जिसमें चार लोगों का फोन चल सकता है. इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कॉलिंग, डेटा, SMS के साथ OTT बेनिफिट्स भी मिलते हैं. आइए जानते हैं जियो के इस रिचार्ज प्लान की डिटेल्स.
अगर आप चार लोगों के लिए एक रिचार्ज प्लान चाहते हैं, तो इसे ट्राई कर सकते हैं. Jio का ये प्लान पोस्टपेड पोर्टफोलियो का हिस्सा है. इसके लिए यूजर्स को 999 रुपये बिलिंग साइकिल में खर्च करने होंगे. इस रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को 200GB डेटा मिलता है.
डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 10 रुपये प्रति GB के रेट से डेटा मिलेगा. इस प्लान में यूजर्स को 500GB तक डेटा रोलओवर की भी सुविधा मिलती है. यानी यूजर्स अपने बचे हुए डेटा को अगले महीने भी यूज कर सकते हैं.
इस प्लान में मेन यूजर के अलावा तीन अन्य कनेक्शन भी यूज किए जा सकते हैं. कंज्यूमर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS डेली मिलते हैं. प्लान को खरीदने वाले जियो यूजर्स कंपनी की 5G सर्विस के लिए एलिजिबल होंगे.
Jio के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को Netflix (Mobile Plan) का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इसके अलावा यूजर्स Amazon Prime का भी सब्सक्रिप्शन हासिल कर सकते हैं. प्लान में यूजर्स को एक साल के लिए Prime Video का भी एक्सेस मिलेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










