
Jio का खास ऑफर, फ्री दे रहा डेटा, इन प्लान्स पर मिलेगा फायदा
AajTak
Jio Recharge Plan: जियो के पोर्टफोलियो में आपको कई रिचार्ज प्लान्स का ऑप्शन मिलता है. कंपनी सस्ते महंगे कई रिचार्ज ऑप्शन देती है, लेकिन कुछ रिचार्ज प्लान्स स्पेशल ऑफर्स के साथ आते हैं. ऐसे ही कुछ प्लान्स के साथ कंपनी एडिशनल डेटा ऑफर करती है. ये डेटा कंपनी फ्री में दे रही है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्लान्स की डिटेल्स.
Jio भारत का सबसे बड़ा टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर है. कंपनी प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के प्लान्स ऑफर करती है. कंपनी के पोर्टफोलियो में आपको कुछ स्पेशल प्लान मिलते हैं. इन प्लान्स के साथ आपको एडिशनल बेनिफिट्स मिलेंगे. ऐसे ही कुछ प्लान्स के साथ कंपनी एडिशनल डेटा फ्री दे रही है.
हम बात कर रहे हैं जियो के डेली 3GB डेटा वाले प्लान्स की. इस लिस्ट में आपको तमाम प्लान्स के साथ 399 रुपये और 219 रुपये के रिचार्ज प्लान्स मिलते हैं. वैसे तो ये रिचार्ज प्लान थोड़े महंगे लगते हैं, लेकिन इसके साथ कंपनी एडिशल ऑफर दे रही है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
जियो का ये रिचार्ज 399 रुपये का है. इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 3GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं. इसके साथ ही कंज्यूमर्स को 6GB का एडिशनल डेटा मिलेगा. अगर आप कंपनी के डेटा वाउचर सेक्शन में जाएंगे, तो पाएंगे कि 6GB डेटा वाला प्लान 61 रुपये का है.
ये भी पढ़ें- Jio TV Premium हुआ लॉन्च, एक रिचार्ज में मिलेगा 14 OTT का एक्सेस, ये है प्लान्स की लिस्ट
यानी कंपनी 399 रुपये के रिचार्ज के साथ 61 रुपये का प्लान फ्री दे रही है. इसके साथ ही कंपनी Jio TV, Jio Cinema और जियो क्लाउड का एक्सेस दे रही है. बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा की एलिजिबिलिटी भी मिलती है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है.
जियो का ये प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसके लिए आपको 219 रुपये खर्च करने होंगे. इस प्लान में यूजर्स को 3GB डेली डेटा मिलता है. इसके साथ ही कंपनी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS मिल रहे हैं. इस प्लान के साथ यूजर्स को 2GB डेटा बोनस में मिलेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










