
Jio और Airtel के लिए मुसीबत? 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में हुई अडानी की एंट्री, क्या होगा असर
AajTak
5G Spectrum Auction: भारत में 5G स्पेक्ट्रम नीलामी इस महीने के अंत में होने वाली है. नीलामी से पहले बोली लगाने वालों की लिस्ट में अडानी का नाम भी सामने आया है. ऐसे में जियो और एयरटेल के लिए एक नई चुनौती खड़ी हो सकती है.
5G स्पेक्ट्रम की नीलामी की तारीख नजदीक आ रही है. इस बार स्पेक्ट्रम नीलामी में सिर्फ टेलीकॉम कंपनियां ही नहीं बल्कि दूसरे प्लेयर्स भी शामिल हो रहे हैं. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा अरबपति गौतम अडानी के अडानी डेटा नेटवर्क्स की है. रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के साथ अडानी डेटा नेटवर्क्स भी 5G स्पेक्ट्रम की नीमाली में हिस्सा लेगी.
दूरसंचार विभाग के डॉक्यूमेंट्स से यह जानाकरी मिली है. एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेक्ट्रम नीलामी 26 जुलाई को शुरू होनी है. कुछ फ्रिक्वेंसी की नीलामी पर हमें दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती हैं.
चूंकि जियो और एयरटेल खुद को मजबूत करना चाहते हैं. वहीं अडानी ग्रुप की एंट्री से इन दोनों दिग्गज कंपनियों को टक्कर मिलेगी. हालांकि, अडानी ग्रुप फिलहाल एंटरप्राइसेस बिजनेस में एंट्री कर रहा है.
दूरसंचार विभाग का कहना है, '...ऐप्लिकेशन्स मिल चुके हैं... ये ऐप्लिकेशन्स 2022 में हो रही 600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz, 2500 MHz, 3300 MHz और 26 GHz बैंड्स के स्पेक्ट्रम यूज के अधिकार की नीलामी के लिए हैं.'
आवेदकों के पास 19 जुलाई तक अपना ऐप्लिकेशन वापस लेने का मौका है. अडानी ग्रुप ने पिछले हफ्ते साफ कर दिया है कि वह स्पेक्ट्रम रेस में शामिल हो रहे हैं. इस स्पेक्ट्रम की बदौलत वे एक प्राइवेट नेटवर्क क्रिएट करेंगे, जो एयरपोर्ट से लेकर पावर तक के उनके बिजनेस को सपोर्ट करेगा. साथ ही डेटा सेंटर को भी इससे मदद मिलेगी.
26 जुलाई 2022 को होने वाली नीलामी में कुल 4.3 लाख करोड़ रुपये के 72,097.85 MHz स्पेक्ट्रम की बोली लगेगी. नीलामी लो (600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz), मिड (3300 MHz) और हाई (26 GHz) फ्रिक्वेंसी बैंड्स के लिए होगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









