
Jim Laker World Record: इस अंग्रेज ने समेट दी थी पूरी टीम, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना नामुमकिन!
AajTak
जिम लेकर ने आज ही के दिन मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में इतिहास रचा था. तब जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में सभी 10 विकेट झटक लिए थे. उस टेस्ट मैच में लेकर ने कुल 19 विकेट चटकाए, जो एक टेस्ट मैच में किसी गेंदबाज के लिए सर्वाधिक हैं. लेकर का रिकॉर्ड तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











