
Jharkhand: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, अगवा कराकर बेरहमी से मार डाला
AajTak
झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची. पति को किडनैप करके जंगल में ले जाकर बेरहमी से मार डाला गया. पुलिस ने महिला और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्रेमी की तलाश की जा रही है.
झारखंड के चतरा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने अवैध प्रेम संबंध में बांधा बन रहे पति को मौत के घाट उतार दिया.
इस वारदात को उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ अंजाम दिया. पहले पति को किडनैप कराया गया और फिर उसे जंगल में ले जाकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
SDPO संदीप सुमन के मुताबिक, मृतक की पहचान संजू भारती (35) के रूप में हुई है. वो जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के हिरिंग गांव का रहने वाला था. 22 नवंबर को उसके भाई संजय भारती ने उसकी हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी.
उसमें साफ कहा गया कि संजू की पत्नी रीता कुमारी और उसके प्रेमी अरविंद भारती ने मिलकर पहले संजू भारती को किडनैप किया और फिर उसकी हत्या कर दी.
रविवार शाम पुलिस को जंगल से संजू भारती का शव मिला. इसके बाद पुलिस ने रीता कुमारी को हिरासत में ले लिया. उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वो टूट गई. उसने पूरे मर्डर प्लान का खुलासा कर दिया और बताया कि इसमें कौन-कौन शामिल था.
उसके बयान के आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी रिशु कुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया. उसने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार ली है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











