
Jharkhand: धनबाद में 9वीं और 6वीं क्लास के छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी, तीन छात्र घायल
AajTak
धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में श्वेता पब्लिक स्कूल के छात्रों के बीच मारपीट की घटना हुई. कक्षा 9 के छात्रों ने कक्षा 6 के छात्रों पर कैंची और चाकू से हमला किया, जिससे तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
झारखंड के धनबाद से चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां धनसार थाना इलाके में मौजूद श्वेता पब्लिक स्कूल के बाहर छात्रों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हुई. इस घटना में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि कक्षा 6 और 9 के छात्रों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. स्कूल से छुट्टी के बाद जैसे ही छात्र बाहर निकले, कक्षा 9 के छात्रों ने कक्षा 6 के छात्रों पर कैंची, चाकू और फाइटअर से हमला कर दिया.
छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी
घायल छात्रों ने बताया कि यह विवाद पहले से चल रहा था और इसी के चलते हमला किया गया. एक घायल छात्र ने कहा कि वह विवाद सुलझाने गया था, लेकिन कक्षा 9 के छात्रों ने कैंची और चाकू से हमला कर दिया. दूसरे छात्र ने बताया कि हमला बचाव के दौरान हुआ और खुद को बचाने में चाकू का उपयोग करना पड़ा.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
स्कूल के हेडमास्टर ने बताया कि कक्षा 6 और कक्षा 9 के छात्रों के बीच रास्ते में कहा-सुनी हुई थी. छुट्टी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सभी बच्चे वहां से भाग गए. इस मामले पर धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडे ने कहा कि यह छात्रों के बीच आपसी विवाद का मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई करेगी.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








