
Jharkhand: धनबाद में हाथियों के झुंड ने मचाया आतंक, स्कूल में जमकर की तोड़फोड़
AajTak
Jharkhand News: धनबाद में हाथियों के झुंड ने एक गांव में कोहराम मचा दिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है. स्कूल की शिक्षिका सपना कुमारी ने बताया कि करीब 15 हाथियों ने तोड़फोड़ की. विद्यालय में रखे दो क्विंटल से अधिक, राशन चट कर गए, दस कुर्सी, टेबल, खेल सामग्री, बर्तन आदि सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया.
झारखंड के धनबाद में हाथियों के झुंड ने एक गांव में कोहराम मचा दिया.हाथी जंगल से भटकते हुए बिहेचिया गांव में पहुंचे और स्कूल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. स्कूल में बच्चों के लिए रख सारा अनाज खा गए और कुर्सी टेबल तक तोड़ डाली. इस घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है.
स्कूल की शिक्षिका सपना कुमारी ने बताया कि करीब 15 हाथियों ने तोड़फोड की. विद्यालय में रखा दो क्विंटल से अधिक राशन चट कर गए. दस कुर्सी, टेबल, खेल सामग्री, बर्तन आदि सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.
स्कूल के भवन में हाथियों ने की तोड़फोड़
स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत यह रही कि स्कूल में बच्चों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार क्षतिपूर्ति की जाएगी.
बताया जा रहा है कि बीते 3 वर्षों से इस क्षेत्र में सैकड़ों घटनाएं हाथियों के द्वारा हो चुकी हैं. लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया है. वन विभाग के अधिकारी परमान्द रजक का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











