
Jharkhand: दंपती ने खरीदारी पर निकली लड़की का किया अपहरण, जबरन कराते थे देह व्यापार
AajTak
एक लड़की कोडरमा से मार्केटिंग करने धनबाद के हीरापुर आई थी. तभी अपहरणकर्ता पति-पत्नी ने बहला फुसलाकर उसको अगवा कर लिया. इसके बाद अपहरणकर्ता पति ने लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.
झारखंड के धनबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक लड़की कोडरमा से मार्केटिंग करने धनबाद के हीरापुर आई थी. तभी अपहरणकर्ता पति-पत्नी ने बहला फुसलाकर उसको अगवा कर लिया. इसके बाद अपहरणकर्ता पति ने लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. जब इतने से पति-पत्नी का मन नहीं भरा तो दोनों ने मिलकर लड़की को देहव्यपार के दलदल में झोंक दिया. (प्रतीकात्मक फोटो) दरअसल, ये घटना बाघमारा थाना क्षेत्र के जयरामडीह का है. जहां के एक घर में पुलिस ने छापेमारी कर लड़की को बरामद कर लिया. मौका देखकर मकान मालकिन सलमा खातून और उसका पति सोईम अंसारी फरार हो गया. पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि सलमा खातून के खिलाफ उसकी बड़ी बहन ने शिकायत दी थी. शिकायत के बाद रविवार को पुलिस ने दंपती के घर पर छापेमारी की. (प्रतीकात्मक फोटो)
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









