
Jewelery Exhibition: योगी-मोदी की तस्वीरों वाले सिक्कों की धूम, डायमंड ज्वेलरी ने मोहा मन
AajTak
Jewelery Exhibition in up: उत्तर प्रदेश के मेरठ में ज्वेलरी एग्जीबिशन का आयोजन किया गया. इस दौरान कई राज्यों के सर्राफा कारोबारियों ने अपनी ज्वेलरी प्रदर्शित की. इस एग्जीबिशन में पीएम मोदी और योगी की तस्वीर वाले सिक्के आकर्षण का केंद्र रहे. कारोबारियों ने कहा कि मोदी-योगी के सिक्कों के काफी ऑर्डर मिले हैं.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन दिवसीय ज्वेलरी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मेरठ में लगने वाली यह तीसरी ज्वेलरी प्रदर्शनी थी. यहां डायमंड और सोने-चांदी के आभूषणों ने लोगों का मन मोह लिया. ज्वेलरी एग्जीबिशन में एक से बढ़कर एक कारीगरों द्वारा तैयार ज्वेलरी प्रदर्शित की गई थी. लोगों को आकर्षित करने के लिए मेरठ में इस ज्वेलरी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
प्रदर्शनी में अहमदाबाद, राजकोट, पंजाब, अलीगढ़ ,संभल, आगरा ,सहारनपुर, हसनपुर, इटावा, साहिबाबाद, गुलावठी, हरियाणा आदि जगहों से सर्राफा व्यापारी शामिल हुए. यहां मोदी और योगी के चांदी के सिक्कों की धूम रही.
आरएमपी ज्वेलर्स के स्टॉल पर चांदी के सिक्के मौजूद थे. इन सिक्कों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर बनी थी, जो सिक्के आकर्षण का केंद्र रहे.
कारोबारियों का कहना है कि मोदी-योगी वाले सिक्कों के काफी ऑर्डर मिले हैं. वहीं प्रदर्शनी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की हीरे जड़ित प्रतिमा ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया. ज्वेलरी प्रदर्शनी में रैपिड रेल का मॉडल और मेरठ का एक्सप्रेस वे और देवी देवताओं की सोने-चांदी और हीरे की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








