
Jeff Bezos: मौत से बचने के लिए जेफ बेज़ोस बना रहे ये प्लान!
AajTak
Jeff Bezos बढ़ती उम्र पर फतह पाने के नए मिशन पर लगे हैं. वो मौत को टालना चाहते हैं. उन्होंने एक नई कंपनी बनाई है अल्टोस लैब्स (Altos Labs), जो सिर्फ लोगों को बुढ़ापे से बचाने में मदद करेगी. साथ ही उनकी मौत को आगे टालने का काम भी करेगी. इस नई कंपनी के लिए उन्होंने ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंपनी के सीनियर साइंटिस्ट हैल बैरॉन (Hal Barron) को अल्टोस लैब्स का प्रमुख बनाया है. बढ़ती उम्र का मतलब ये नहीं है कि हम कैसे दिखते हैं. या फिर हम काम कैसे कर पाते हैं. बढ़ती उम्र यानी एजिंग (Ageing) की प्रक्रिया कोशिकाओं के स्तर पर होती है. प्रयोगशाला में यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि वयस्क इंसान के त्वचा की कोशिका कम से कम 50 बार विभाजित होती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










