
Jeep Meridian: 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स... 9 गियर और बहुत कुछ! Fortuner को टक्कर देने लॉन्च हुई नई एसयूवी
AajTak
Jeep Meridian फेसलिफ्ट को कंपनी ने एक माइल्ड अपडेट दिया है. इसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल किया गया है जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर बनाते हैं. बाजार में इस एसयूवी का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर जैसे मॉडलों से है.
अमेरिकी कार निर्माता कंपनी जीप ने भारतीय बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी Jeep Meridian को माइल्ड अपडेट के साथ लॉन्च किया है. इस एसयूवी में कंपनी ने कुछ अपडेट्स दिए हैं जो इसे पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर बनाते हैं. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 24.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. बाजार में इस एसयूवी का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर जैसे मॉडलों से है.
कैसी है नई Jeep Meridian:
अपडेटेड Meridian को कंपनी ने दो अलग-अलग सिटिंग लेआउट 5-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया है. ये एसयूवी कुल चार वेरिएंट्स लॉन्गीट्यूड, लॉन्गीट्यूड प्लस, लिमिटेड (ओ) और ओवरलैंड में बिक्री के लिए उपलब्ध है. कंपनी ने इसकी आधिकारिक बुकिंग आज से शुरू कर दी है और ये नया मॉडल देश भर में कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.
लुक और डिज़ाइन की बात करें तो Jeep Meridian काफी हद तक पहले जैसी ही है. इसमें स्लैट ग्रिल, स्लीक LED हेडलैंप, डे टाइम रनिंग लाइट, 18 इंच के अलॉय व्हील और स्लीक टेललैंप दिए गए हैं. केबिन के अंदर, साबर एक्सेंट और कॉपर की सिलाई के साथ लैदर सीट, डैशबोर्ड और आर्मरेस्ट पर प्रीमियम मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है.
पावर और परफॉर्मेंस:
इसमें कंपनी ने 2.0 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन इस्तेमाल किया है. जो 168bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमेटिक टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. ख़ास बात ये है कि इस एसयूवी को टू-व्हील ड्राइव (4X2) और फोर व्हील ड्राइव (4X4) दोनों सेटअप के साथ उपलब्ध है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










