
JEE Main Exam: अगले साल जनवरी में आयोजित होगी परीक्षा, जारी हुई अधिसूचना
AajTak
JEE (Main) 2023 परीक्षा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. ये परीक्षा दो सेशन में कंडक्ट की जाएगी. पहला सेशन की परीक्षा अगले साल जनवरी में होगी, वहीं दूसरे सेशन की परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाएगी. JEE (Main) की ये परीक्षा 13 भाषाओं में कंडक्ट होने जा रही है.
JEE (Main) 2023 परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है. ये परीक्षा अगले साल 24 से लेकर 31 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी. इसे दो सेशन में करवाने की तैयारी है. पहले सेशन की परीक्षा अगले साल जनवरी में होगी, वहीं दूसरे सेशन की परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाएगी. JEE (Main) की ये परीक्षा 13 भाषाओं में कंडक्ट होने जा रही है. इसमें हिंदी, अंग्रेजी के अलावा बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, तमिल, उर्दू जैसी भाषाओं में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी.
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने बताया है कि इस बार JEE (Main) 2023 परीक्षा 24 से लेकर 31 जनवरी के बीच में आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30, और 31 जनवरी को होगा. परीक्षा के लिए रेजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. दूसरे सत्र की परीक्षा की बात करें तो उसका आयोजन 6, 8, 10, 11, 12 अप्रैल को किया जाएगा. NEET UG की परीक्षा को लेकर भी जानकारी सामने आई है. इसे अगले साल 7 मई को कंडक्ट करवाया जाएगा. इसके अलावा CUET UG की परीक्षा 21 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी.
बड़ी बात ये है कि पिछले साल कोरोना वायरस के चलते कई परीक्षाएं और सत्र देर से शुरू हुए थे लेकिन इस बार एनटीए परीक्षाओं का समय पर आयोजित किया जा रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) में हर साल करीब 8 लाख, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) में 18 लाख और इस साल पहली बार आयोजित हुई कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) प्रवेश परीक्षा में करीब 15 लाख छात्र उपस्थित हुए थे. माना जा रहा है कि अगले सत्र में करीब 40 लाख छात्र इन परीक्षाओं में उपस्थित हो सकते हैं.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










