JEE Main-Advance: जेईई अपेक्स बोर्ड आयोजित करेगा मेन-एडवांस्ड के एंट्रेंस एग्जाम
AajTak
शिक्षा मंत्रालय के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि JAB जेईई (मेन) के संचालन के लिए नीतियों, नियमों, विनियमों को स्थापित करने के लिए अंतिम प्राधिकारी होगा. आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि एनटीए आवश्यकता पड़ने पर एनआईसी/सी-डैक से समर्थन मांग सकता है.
शिक्षा मंत्रालय ने IIT, NIT और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के लिए जेईई एपेक्स बोर्ड (JAB) की बोर्ड संरचना और प्रशासनिक ढांचे के पुनर्गठन के लिए एक आदेश पारित किया है. नोटिस के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) परीक्षा पूर्व और बाद के कार्यों के लिए सभी सूचना प्रौद्योगिकी-संबंधित (सॉफ्टवेयर) समर्थन और बैक-एंड गतिविधियों का प्रबंधन करेगी, जिसमें आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना भी शामिल है.
JEE Main 2024 के एग्जाम का शेड्यूल जारी हो चुका है. शिक्षा मंत्रालय के इस आदेश के बाद अब जेएबी ही जेईई मेन की परीक्षा आयोजित करेगा. बीएचयू के वीसी प्रोफेसर एसके जैन को जेएबी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके अलावा आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी मद्रास, एनआईटी राउरकेला, एनआईटी सुरथकल, आईआईआईटी हैदराबाद, आईआईआईटी (पीपीपी) लखनऊ, आईआईटीएम ग्वालियर के निदेशक, मध्य प्रदेश, असम/मणिपुर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, सीबीएसई के अध्यक्ष, एनआईसी, एनटीए और सी-डैक के महानिदेशक व एमओई के अतिरिक्त सचिव/संयुक्त सचिव (टीई) को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि एनटीए आवश्यकता पड़ने पर एनआईसी/सी-डैक से समर्थन मांग सकता है. जानकारी के मुताबिक जेएबी के पास एक स्थायी सेक्रेटेरिएट होगा, जो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा प्रदान किया जाएगा. जेएबी को जेईई इंटरफ़ेस ग्रुप द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी. जिसमें एनटीए, आईआईटी से पांच सदस्य और संयुक्त एपेक्स बोर्ड द्वारा नामित भारतीय सांख्यिकी संस्थानों (आईएसआई) के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे.
इसमें यह भी कहा गया है कि अब से जेएबी, जेईई (मेन) के संचालन के लिए नीतियों, नियमों, विनियमों को स्थापित करने के लिए अंतिम प्राधिकारी होगा. यह जेईई (एडवांस्ड) आयोजन संस्था के साथ भी समन्वय करेगा. आपको बता दें कि जेईई मेन की परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है. इस परीक्षा में बड़ी संख्या अभ्यर्थी शामिल होते हैं. हालांकि, यन सिर्फ कुछ ही अभ्यर्थियों का हो पाता है. क्योंकि आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपलआईटी सिर्फ निर्धारित सीटें ही हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










