
JEE Main 2026: 2 को मिले 100 पर्सेंटाइल... 99 से ज्यादा वालों की भरमार! देखें- टॉपर्स लिस्ट
AajTak
इस बार JEE Main 2026 पेपर 2 में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. केरल के दो छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
National Testing Agency (NTA) ने Joint Entrance Examination Main (JEE Main) 2026 सत्र 1 के पेपर 2 (BArch और BPlanning) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस बार रिजल्ट में केरल ने खास पहचान बनाई है. राज्य के दो छात्रों ने पेपर में 100 में से 100 अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. पेपर 2 की परीक्षा 29 जनवरी 2026 को देशभर के 426 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
इन छात्रों को मिले 100 में 100 इस साल JEE Mains पेपर 2 की बात करें तो लड़कों ने बाजी मारी है. केरल के सूर्यतेजस एस ने 100 एनटीए स्कोर हासिल कर पेपर-2A यानी बी आर्क में टॉप किया है. वहीं, केरल के गौरी शंकर वी ने 100 एनटीए स्कोर हासिल कर पेपर-2B यानी बी प्लानिंग में टॉप किया है.
परीक्षा कब हुई थी? JEE Main 2026 सत्र 1 के तहत पेपर 2 (BArch और BPlanning) की परीक्षा 29 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा देशभर के 426 परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में कराई गई थी.
कितने छात्रों ने दी परीक्षा? BArch (पेपर 2A) के लिए कुल 64,786 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इस परीक्षा में कुल 45,452 छात्र उपस्थित थे. BPlanning (पेपर 2B) के लिए कुल 32,366 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इस परीक्षा में कुल 21,067 छात्र उपस्थित थे. आंकड़ों से साफ है कि दोनों पेपर में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही.
महिला टॉपर कौन रहीं? Nivandathi Venkatesh (तमिलनाडु) ने BArch में 99.9955998 NTA स्कोर के साथ महिला वर्ग में टॉप किया. Angel M Febin ने BPlanning में 99.9335454 स्कोर के साथ महिला उम्मीदवारों में पहला स्थान हासिल किया. दोनों छात्राओं ने अपने-अपने विषय में शानदार प्रदर्शन किया है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









