
JDU-BJP के 'गायब' विधायक क्या बनेंगे नीतीश की मुसीबत? तेजस्वी फ्रंट फुट पर... तेजी से बदल रहा बिहार में नंबरगेम
AajTak
बिहार में शक्ति परीक्षण की घड़ी आ गई है और इससे पहले जेडीयू और बीजेपी के कई विधायक गायब बताए जा रहे हैं. जीतनराम मांझी भी आउट ऑफ कॉन्टैक्ट हैं. बिहार में तेजी से नंबरगेम बदल रहा है.
बिहार में पिछले कुछ दिनों से सियासी हलचल है. नीतीश कुमार ने जबसे महागठबंधन का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का दामन थाम लिया है, तभी से खेला शब्द चर्चा में है. नीतीश के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव ने कहा था कि अभी खेला बाकी है. अब विधानसभा में शक्ति परीक्षण की घड़ी आ गई है. नीतीश सरकार को विधानसभा में आज बहुमत साबित करना है और इससे पहले तेजस्वी फ्रंट फुट पर हैं. उनकी पार्टी ने विधानसभा में शक्ति परीक्षण से ठीक पहले भी खेला होने का दावा किया है.
बहुमत परीक्षण से पहले की अंतिम रात को जिस तरह तेजी से परिस्थितियां बदलती नजर आईं, उससे यह सवाल और गहरा हो गया है कि क्या बिहार में अभी 'खेला' बाकी है? दरअसल, ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि सत्ताधारी खेमे के कई विधायक आउट ऑफ कॉन्टैक्ट हो गए हैं. नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सरकार गठन के लिए 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था और अब खुद एनडीए ने ही कहा है कि हमारे पास 127 विधायकों का समर्थन है.
यह भी पढ़ें: जीतनराम मांझी 'नॉट रीचेबल', JDU के तीन विधायकों के फोन बंद... नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट में होगा 'खेला'?
नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के छह विधायक पार्टी की पहुंच से बाहर बताए जा रहे थे. इनमें से तीन विधायकों के लौट आने का दावा जेडीयू ने किया है. एक विधायक संजीव कुमार को झारखंड से बिहार में प्रवेश करते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. फिलहाल, जेडीयू नेताओं का अपने एक विधायक से संपर्क नहीं हो पा रहा है. विधायकों के आउट ऑफ कॉन्टैक्ट होने की समस्या केवल जेडीयू तक सीमित नहीं है, इस तरह की परिस्थिति का सामना बीजेपी और विपक्षी आरजेडी को भी करना पड़ रहा है. बीजेपी के भी तीन विधायक ऐसे हैं, जिनसे पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पा रहा है.
यह भी पढ़ें: कहीं MLA से संपर्क नहीं, तो कहीं फोन स्विचऑफ... फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में क्या हो रहा? 10 बड़े अपडेट्स
बीजेपी ने दो विधायकों से संपर्क हो जाने का दावा किया है. जेडीयू और बीजेपी विधायकों के आउट ऑफ कॉन्टैक्ट होने के बाद देर रात से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा यानी हम पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का फोन भी स्वीच ऑफ जा रहा है. जीतनराम मांझी से भी बीजेपी और जेडीयू नेताओं का संपर्क नहीं हो पा रहा है. मांझी के आउट ऑफ कॉन्टैक्ट होने से विधानसभा में संख्याबल का गणित और उलझ गया है. इस तरह की परिस्थितियां विपक्षी खेमे में भी हैं. जीतनराम मांझी की पार्टी के चार विधायक हैं. आरजेडी का भी अपने दो विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








