
'JDU विधायकों को तोड़ने के लिए दिया 10-10 करोड़ का ऑफर', MLA का आरोप, तेजस्वी के करीबी पर केस दर्ज
AajTak
बिहार में सियासी खेला अब थम गया है. नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है और अब जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने पुलिस में राजद नेताओं पर केस दर्ज कराया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि जेडीयू विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपए के ऑफर दिए गए थे.
बिहार में सियासी खेला अब थम गया है. नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है और अब जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने पुलिस में राजद नेताओं पर केस दर्ज कराया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि जेडीयू विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपए के ऑफर दिए गए थे.
जेडीयू विधायक सुधांशु शेखर की तरफ से पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई गई है उसके मुताबिक 5 करोड़ रुपए पहले देने और 5 करोड़ रुपए बाद में देने का ऑफर दिया गया था. तेजस्वी यादव के करीबी इंजीनियर सुनील की तरफ से ऑफर दिए जा रहे थे. पूर्व मंत्री नागमणि कुशवाहा ने जानकारी दी थी कि अखिलेश भी आपसे बात करेंगे. इंटरनेट कॉल से किसी अखिलेश नाम के व्यक्ति ने कॉल किया खुद को राहुल गांधी का करीबी बताया.
विधायकों को दिया गया मंत्री पद का ऑफर
इसके अलावा शिकायत में यह भी कहा गया है कि जेडीयू विधायकों को पैसे के साथ-साथ मंत्री पद का भी ऑफर दिया जा रहा था. जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर के मुताबिक कई विधायकों को ऑफर दिए गए थे. जेडीयू विधायकों से संपर्क करने वाले में आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का भी नाम सामने आया है.
विधायकों के अपहरण का केस दर्ज
बताते चलें कि फ्लोर टेस्ट में सफल होने के बाद खेला करने वाले विधायकों पर जेडीयू सख्त एक्शन लेने के मूड में है. पटना के कोतवाली थाने में जेडीयू विधायक सुधांशु शेखर ने केस दर्ज कराया है. जेडीयू विधायक डॉ संजीव को लेकर तेजस्वी यादव के करीबी ठेकेदार सुनील पर अपहरण का केस दर्ज कराया है. इसके अलावा जेडीयू विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण का भी केस दर्ज कराया गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








