
'JDU के कई नेता हमारे संपर्क में, जल्द बताएंगे नाम', बोले उपेंद्र कुशवाहा
AajTak
उपेंद्र कुशवाहा ने एक दिन पहले ही जेडीयू से नाता तोड़ने और अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया था. उन्होंने अब जेडीयू में टूट का दावा करते हुए कहा है कि पार्टी के कई नेता हमारे संपर्क में हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू नेताओं के नाम का जल्द ऐलान करने का भी दावा किया और पार्टी को खाली घर बताया.
उपेंद्र कुशवाहा ने एक दिन पहले ही जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) छोड़ने और अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया था. उपेंद्र कुशवाहा के इस कदम के बाद जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने यह बयान दिया था कि हमने ये कब कह दिया कि तेजस्वी यादव अगले मुख्यमंत्री होंगे. ललन सिंह के इस बयान पर उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया आई है.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि हम सब सुनते रहे हैं कि जेडीयू में नीतीश कुमार ही सर्वमान्य नेता हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कई बार सार्वजनिक मंच से तेजस्वी यादव को नेतृत्व सौंपने की बात कह चुके हैं लेकिन अब ललन सिंह आजकल ये क्या बोल रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अब जेडीयू के लोग ये तय करेंगे कि सर्वमान्य नेता कौन है.
उन्होंने नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर उन्हें घेरते हुए कहा कि लोग इसके पीछे की मनोभावना भी समझ रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जनता को झांसे में लेने का एक और प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने अभी तक पार्टी में दूसरा नेता तैयार नहीं किया है जो चिंता का विषय है.
उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताने पर कहा कि जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं में बड़ा कनफ्यूजन है. जनता जो चाहेगी वही होगा. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में बड़ी यात्रा करेंगे, सभी महापुरुषों को प्रणाम करेंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चंपारण के भीतहरवा से इस यात्रा की शुरुआत होगी.
डील को लेकर जानते हैं आरजेडी के लोग
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी के लोग भी डील के बारे में जानते हैं. उन्होंने ये भी दावा किया कि जेडीयू के ज्यादा नेता नीतीश कुमार के बयान के साथ नहीं हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने ये भी कहा कि जेडीयू में आने वाले समय में बड़ी टूट होगी. उन्होंने कहा कि जेडीयू अब शून्य है. वह खाली घर है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू के कई लोग हमारे संपर्क में हैं. जल्द ही उनके नाम का ऐलान करेंगे.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









