
JDU की BJP से ज्यादा सीटें आईं तो नीतीश कुमार की राजनीतिक सेहत पर क्या असर होगा
AajTak
एग्जिट पोल के नतीजों ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है. जेडीयू को बीजेपी से ज्यादा सीटें मिलने के अनुमान ने नीतीश कुमार की सियासी सेहत को लेकर उठ रहे सवालों को उलट दिया है. चुनावी हमलों, सेहत पर तंज और पार्टी टूटने की भविष्यवाणियों के बीच ये संकेत उनके दबदबे की संभावित वापसी दर्शाते हैं.
नीतीश कुमार की सेहत पर काफी दिनों से लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं. नीतीश कुमार को महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव बीमार CM कहने लगे थे. जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर तो नीतीश कुमार के मामले में बिहार सरकार से हेल्थ बुलेटिन जारी किए जाने तक की मांग कर चुके हैं.
और ये मौका भी नीतीश कुमार ने खुद ही दिया. नीतीश कुमार की तरफ से ऐसी कई हरकतें हो जाती रहीं, जिनसे राजनीतिक विरोधियों के सवालिया आरोपों में वजन आ जाता था. विधानसभा में 'यौन शिक्षा' वाले एपिसोड की कौन कहे, कभी अफसर के सिर पर गमला रखकर तो कभी किसी महिला को माला पहनाकर, नीतीश कुमार खुद ही राजनीतिक विरोधियों को सवाल उठाने का मौका देते रहे हैं.
चाहे वो तेजस्वी यादव के 'भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह' जैसे हमले हों, चाहे अमित शाह की तरफ से नीतीश कुमार के ही एनडीए के मुख्यमंत्री का चेहरा बताने में आनाकानी. चुनाव काल में तो ऐसी चीजें खतरनाक ही लगती हैं - लेकिन, एग्जिट पोल के नतीजे तो ऐसे इशारे कर रहे हैं जैसे नीतीश कुमार को ऐसी चीजों की वजह से सहानुभूति मिली हो.
एग्जिट पोल के नतीजे, लगता है नीतीश कुमार से जुड़े ऐसे सारे सवालों और आरोपों पर भारी पड़ने का संकेत दे रहे हैं - 'तंदुरुस्ती हजार नियामत है,' राजनीति में तो मोटी चमड़ी की ही दरकार होती है, और साथ में मजबूत विल पॉवर की भी - और, सर्वोत्तम स्वास्थ्य ही सियासी सेहत को भी बनाए रखता है.
एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान तो राष्ट्रीय जनता दल के लिए लगाया गया है. लेकिन, दूसरे नंबर पर बीजेपी नहीं बल्कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के बनने की संभावना जताई गई है. एग्जिट पोल में जेडीयू के खाते में 56-62 सीटें, जबकि बीजेपी के हिस्से में 50-56 सीटें ही मिलने की संभावना जताई गई है. महागठबंधन में, एग्जिट पोल के अनुसार, आरजेडी को 67 से 76 सीटें मिल सकती हैं.
1. बिहार के अगले मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बनेंगे

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












