
Jaya Ekadashi 2023: माघ माह की जया एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व
AajTak
Jaya Ekadashi 2023: आज के दिन जया एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. जया एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जाओं, भूत पिशाच जैसी यौनी से मुक्त हो जाता है. जया एकादशी का व्रत बहुत फलदायी माना जाता है. आइए जानते हैं कि जया एकादशी का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि क्या है.
Jaya Ekadashi 2023: माघ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी कहा जाता है. हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल फक्ष को एकादशी का पर्व मनाया जाता है. हर एकादशी का अपना महत्व है. सभी एकादशी श्री हरी विष्णु को समर्पित होती है. इस बार जया एकादशी 01 फरवरी 2023 यानी आज मनाई जा रही है. जया एकादशी का व्रत बड़े ही कड़े नियमों का होता है. जो व्यक्ति ये व्रत करता है उसे एक दिन पहले से ही सात्विक भोजन करना चाहिए. इस व्रत में अनाज वर्जित होता है. इस दिन चावल का सेवन वर्जित माना जाता है. जया एकादशी का ये व्रत इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू हो रहा है.
जया एकादशी शुभ मुहूर्त (Jaya Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, जया एकादशी की शुरुआत 31 जनवरी 2023 यानी कल रात 11 बजकर 53 मिनट पर हो चुकी है और इसका समापन 01 फरवरी 2023 को आज दोपहर 02 बजकर 01 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, जया एकादशी का व्रत 01 फरवरी आज ही रखा जा रहा है. जया एकादशी के पारण का समय 02 फरवरी 2023 को सुबह 07 बजकर 09 मिनट से सुबह 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 10 मिनट से 02 फरवरी की आधी रात 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगा.
जया एकादशी पूजन विधि (Jaya Ekadashi 2023 Pujan Vidhi)
सुबह स्नान के बाद सबसे पहले व्रत का संकल्प लें. उसके बाद पूजा में धूप, दीप, दीया, पंचामृत आदि इन सभी चीजों को शामिल करें. उसके बाद श्रीहरि विष्णु की मूर्ति स्थापित करें. और उनको फल और फूल अर्पित करें. इसके साथ साथ आपको विष्णु सहस्त्रनाम नाम का पाठ जरूर करें और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें.
जया एकादशी का महत्व (Jaya Ekadashi 2023 Importance)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










