
Jasprit Bumrah IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के सामने बेबस नजर आए अंग्रेज बल्लेबाज, ध्वस्त किया आशीष नेहरा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड
AajTak
जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल वनडे में 19 रन देकर छह विकेट चटकाए. बुमराह के वनडे करियर का यह बेस्ट प्रदर्शन है. इस दौरान बुमराह ने नेहरा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला
इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में आयोजित पहले वनडे मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का कहर देखने को मिला. बुमराह ने अद्भुत बॉलिंग का नजारा पेश करते हुए 7.2 ओवर्स 19 रन देकर छह विकेट चटकाए, जिसमें तीन मेडन ओवर भी शामिल थे. इस बॉलिंग के चलते इंग्लैंड की पूरी टीम 25.2 ओवर्स में महज 110 रनों के स्कोर पर सिमट गई. बुमराह ने जेसन रॉय, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड विली और ब्रायडन कार्स को चलता किया.
आशीष नेहरा का रिकॉर्ड तोड़ा
अब जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह ने इस मामले में आशीष नेहरा को पीछे छोड़ दिया. नेहरा ने 2003 के विश्व कप में डरबन के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे. कुलदीप यादव अब इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. कुलदीप ने 2018 में नॉटिंघम वनडे में 25 रन देकर 6 विकेट लिए थे.
जसप्रीत बुमराह अब वनडे क्रिकेट में बेस्ट बॉलिग आंकड़े के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. स्टुअर्ट बिन्नी के नाम पर भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा दर्ज है. बिन्नी ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर वनडे में महज चार रन देकर छह विकेट लिए थे.
भारत के लिए बेस्ट बॉलिंग (वनडे में) 6/4 स्टुअर्ट बिन्नी vs बांग्लादेश, मीरपुर 2014 6/12 अनिल कुंबले vsवेस्टइंडीज, कोलकाता 1993 6/19 जसप्रीत बुमराह vs इंग्लैंड, ओवल 2022 6/23 आशीष नेहरा vs इंग्लैंड, डरबन 2003 6/25 कुलदीप यादव vs इंग्लैंड, नॉटिंघम 2018
क्लिक करें: बुमराह-रोहित का धमाल, भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंदा, 44 ओवर ही चला पहला वनडे

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












