
Jasmin Bhasin ने लिया नया घर, बॉयफ्रेंड Aly Goni संग जल्द करने वाली हैं शादी?
AajTak
जैस्मिन के नए घर से फोटो शेयर कर अली ने लिखा 'मैं तुमपर बहुत गर्व महसूस करता हूं, नए घर की बधाई मेरी जान, मुझे पता है तुमने इसके लिए कितनी कड़ी मेहनत की है.' इस पोस्ट पर जैस्मिन ने भी अली का नाम लिए बिना लिखा 'हमारा घर'.
बिग बॉस 14 में सलमान खान तक को रुलाने वाली पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने नया घर खरीद लिया है. उनके बॉयफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड अली गोनी ने जैस्मिन के नए घर की झलक दिखाई है. जैस्मिन के साथ फोटो शेयर कर अली ने उन्हें बधाई दी है. इसके अलावा अली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी को लेकर भी बड़ा हिंट दिया है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












