
Janmashtami Wishes: राधा की भक्ति मुरली की मिठास... मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार, कान्हा के जन्मदिन पर भेजें ये मैसेज
AajTak
Happy Krishna Janmashtami 2025 wishes in Hindi: भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को हर साल जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025, शनिवार को धूमधाम से मनाई जा रही है. भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर के मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है, भजन-कीर्तन किए जाते हैं और श्री कृष्ण की लीला का मंचन किया जाता है. इस मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को Facebook, Whatsapp और अन्य सोशल मीडिया के जरिए कान्हा की भक्ति से भरे Messages भेजकर कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
- माखन चोर नंद किशोर, बांधी जिसने प्रीत की डोर, हरे कृष्ण हरे मुरारी, पूजती जिन्हें दुनिया सारी, आओ उनके गुण गाएं, सब मिलकर जन्माष्टमी मनाएं. जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!
- राधा की भक्ति मुरली की मिठास, माखन का स्वाद और गोपियों का रास, सब मिलकर बनाते हैं जन्माष्टमी को खास! जन्माष्टमी 2025 की शुभकामनाएं
- देखो फिर कृष्ण जन्माष्टमी आई है, माखन की हांडी ने फिर मिठास बढ़ाई है, कान्हा की लीला है सबसे प्यारी, वो दे तुम्हें दुनिया भर की खुशियां सारी Happy Janmashtami 2024!
- सावन की बारिश और भादों की बहार, नन्द के लाला को हमारा नमस्कार जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
- मक्खन का कटोरा, फूलों की बहार, मिश्री की मिठास, मैया का प्यार और दुलार, मुबारक हो सबको जन्माष्टमी का त्यौहार! Happy Krishna Janmashtami

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








