
Janmashtami 2024: आज इस शुभ मुहूर्त में करें कृष्ण जन्माष्टमी का पूजन, जानें पूजा की विधि और उपाय
AajTak
Janmashtami 2024: आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन लोग रात में बाल गोपाल के जन्म के बाद पूजा करके व्रत का पारण करते हैं. भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि आज सुबह 3 बजकर 39 मिनट शुरू हो चुकी है और अष्टमी तिथि का समापन 27 अगस्त की मध्यरात्रि में 2 बजकर 19 मिनट पर होगा.
Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था. आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन भक्त श्रीकृष्ण के लिए व्रत रखते हैं. धार्मिक मान्यतानुसार, जन्माष्टमी की पूजा मध्यरात्रि में करना सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन मंदिरों और घरों में सजावट की जाती है और श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ीं झाकियां लगाई जाती हैं. ऐसी मान्यता है कि जन्माष्टमी पर विधि पूर्वक पूजन करने से घर में सुख-शांति आती है और सफलता भी मिलती है.
जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त (Janmashtami 2024 Shubh Muhurat) भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि आज सुबह 3 बजकर 39 मिनट शुरू हो चुकी है और अष्टमी तिथि का समापन 27 अगस्त की मध्यरात्रि में 2 बजकर 19 मिनट पर होगा.
भगवान कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था और इसलिए, कृष्ण जन्माष्टमी हमेशा रोहिणी नक्षत्र में ही मनाई जाती है. रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत आज दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर होगी और 27 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर होगा. साथ ही, 27 अगस्त की रात पूजन रात 12 बजे से देर रात 12 बजकर 44 मिनट पर होगा.
जयंती योग में मनेगी कृष्ण जन्माष्टमी
कृष्ण जन्माष्टमी पर आज जयंती योग का संयोग बन रहा है. माना जाता है कि जो भी व्यक्ति जन्माष्टमी का व्रत करता है, उन्हें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
कैसे मनाएं जन्माष्टमी? (Janmashtami Pujan Vidhi)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











