
Janki Jayanti 2024: जानकी जयंती आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और दिव्य मंत्र
AajTak
इस साल जानकी जयंती का व्रत सोमवार, 4 मार्च को रखा जाएगा. कहते हैं कि इस दिन माता सीता और भगवान श्रीराम की विधिवत उपासना से भक्तों के संकट दूर हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि इस बार जानकी जयंती पर पूजा का महूर्त क्या रहेगा.
Janki Jayanti 2024: फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती का त्योहार मनाया जाता है. इसे सीता अष्टमी भी कहा जाता है. इस बार जानकी जयंती का व्रत सोमवार, 4 मार्च यानी आज रखा जाएगा. कहते हैं कि इस दिन माता सीता और भगवान श्रीराम की विधिवत उपासना से भक्तों के संकट दूर हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि जानकी जयंती पर पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि क्या रहेगी.
जानकी जयंती का महत्व सनातन धर्म में माता सीता को देवी लक्ष्मी का एक स्वरूप माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, जानकी जयंती के दिन उपवास करने से माता सीता मनोवांछित फल देती हैं. इससे पति को दीर्घायु का वरदान मिलता है. निसंतान दम्पत्तियों के लिए भी जानकी जयंती का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है.
जानकी जयंती का शुभ मुहूर्त फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 3 मार्च को सुबह 08 बजकर 44 मिनट से लेकर 4 मार्च को सुबह 08 बजकर 49 मिनट तक रहेगी. इस दिन देवी सीता की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 05 मिनट तक रहने वाला है.
जानकी जयंती की पूजन विधि जानकी जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें. माता सीता को प्रसन्न करने के लिए व्रत और पूजा का संकल्प लें. मंदिर के सामने एक चौकी पर लाल रंग का वस्त्र डालकर माता सीता और प्रभु राम की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करें.
प्रतिमा को स्थापित करने के बाद रोली, अक्षत, सफेद फूल अर्पित करें. राजा जनक और माता सुनयना की भी पूजा करें. जानकी जयंती के दिन श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान पुण्य करें. संभव हो तो शाम के वक्त कन्याभोज या ब्राह्मण भोज करें.
माता सीता के दिव्य मंत्र - श्री सीतायै नम:। - श्रीरामचन्द्राय नम:। - श्री रामाय नम:। - ॐ जानकीवल्लभाय नमः। - श्रीसीता-रामाय नम:।

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










