
Janki Jayanti 2021: जानकी जयंती आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
पौराणिक कथा के अनुसार माता सीता के जन्म की कई कथाएं प्रचलित है. ऐसा भी माना जाता है कि भगवान राम और माता सीता ने एक ही नक्षत्र में जन्म लिया था. जानकी जयंती को सीता अष्टमी भी कहा जाता है.
Janki Jayanti 2021: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माता सीता का जन्मदिन मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता सीता राजा जनक और रानी सुनयना को पुत्री के रूप में मिली थीं. इस साल जानकी जयंती 6 मार्च को मनाई जा रही है. जानती जयंती के दिन ही माता सीता धरती पर प्रकट हुईं थी. परंतु पौराणिक कथा के अनुसार माता सीता के जन्म की कई कथाएं प्रचलित है. ऐसा भी माना जाता है कि भगवान राम और माता सीता ने एक ही नक्षत्र में जन्म लिया था. जानकी जयंती को सीता अष्टमी भी कहा जाता है. जानकी जयंती का महत्व माता सीता को देवी लक्ष्मी का एक स्वरूप माना गया है. हिन्दू धर्म में माता सीता का पूजन विधिवत तरीके से ही करने का नियम है. ग्रंथों में दिए गए उल्लेख के अनुसार इस दिन जानकी जयंती के दिन माता सीता और भगवान श्री राम की उपासना करने और उपवास रखने से भक्त के सभी दुख दूर हो जाते हैं. जानकी जयंती पर उपवास करने और पूजा पाठ करने से व्यक्ति को जमीन दान के साथ-साथ सोलह तरह के महत्वपूर्ण दानों का फल प्राप्त होता है. शास्त्रों में लिखा है कि जानकी जयंती के दिन जो भी महिला उपवास करती है, उसे माता सीता की कृपा प्राप्त होती है. उस स्त्री के पति को माता सीता लंबी आयु का वरदान देती हैं. निसंतान दम्पत्तियों के लिए भी जानकी जयंती पर किया गया व्रत किसी आशीर्वाद कम नहीं, ऐसा माना गया है, की इस दिन व्रत करने से दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










