
Janhvi Kapoor के दिल के करीब Sridevi, फोन के वॉलपेपर पर लगी मां की फोटो
AajTak
जाह्नवी कपूर ने अपनी मां को अपने पास रखने का अलग तरीका अपनाया हुआ है. जाह्नवी ने अपने फोन के वॉलपेपर पर मां श्रीदेवी की क्यूट तस्वीर लगाई है. यह तस्वीर जाह्नवी के बचपन की है. इसमें जाह्नवी, श्रीदेवी की गोद में बैठी हैं. दोनों मां-बेटी कैमरा के लिए पोज कर रही हैं.
बच्चे चाहे कितने भी बड़े हो जाएं लेकिन उन्हें हमेशा अपनी मां प्यारी होती है और उसकी जरूरत भी हमेशा रहती है. किसी की मां का दुनिया छोड़ जाना उसे भुलाने की बात नहीं होती. बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब थीं. मां के अचानक गुजर जाने के बाद भी जाह्नवी उन्हें याद करती हैं. श्रीदेवी हमेशा जाह्नवी कपूर के दिल के करीब हैं. इतना ही नहीं वह उनकी तस्वीर को भी अपने पास रखती हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












