
Jangpura Manish Sisodia Results Live: मनीष सिसोदिया चुनाव हारे, जंगपुरा की जंग में बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने किया पस्त
AajTak
Jangpura Manish Sisodiya Chunav Parinam 2025 Live: दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट हॉट सीटों में एक है. पिछले 2 विधानसभा चुनावों से इस सीट पर आप का कब्जा रहा है. दोनों ही विधानसभा चुनावों यानी कि 2020 और 2015 में आप के प्रवीण कुमार को जीत मिली थी. लेकिन इस बार पार्टी ने यहां से मनीष सिसोदिया को उतारा है. ऐसा में यहां उनका सीधा मुकाबला बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह से है.
Jangpura Manish Sisodia Results Live: जंगपुरा सीट पर आप के मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं. बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां से जीत दर्ज की है. इस सीट पर सिसोदिया और मारवाह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. लेकिन आखिरी राउंड की गिनती के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा. पिछले विधानसभा चुनाव यानि कि 2020 में सिसोदिया ने पटपड़गंज से चुनाव लड़ा था. लेकिन इस बार वह सीट बदलकर भी जीत दर्ज नहीं कर पाए. आइए जानते हैं पल-पल का लाइव अपडेट्स...
यह भी पढ़ें: Delhi Chunav Parinam 2025 Live: कमल की धाक, झाड़ू साफ, कांग्रेस फिर '0'... 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी का खत्म होता दिख रहा वनवास!
Live Updates-
- 12: 40 PM: जंगपुरा सीट पर नतीजों के बाद मनीष सिसोदिया का बयान आया है. उन्होंने कहा कि हम 600 वोटों से पीछे रह गए.
- 12: 30 PM: जंगपुरा से आप के मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं. उन्हें बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने हरा दिया है.
- 12: 00 PM: जंगपुरा की जंग रोचक हो गई है. इस वक्त सिसोदिया 240 वोटों से पीछे हो गए हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







