
Jammu-Kashmir: Uri में आतंकवाद पर करारा प्रहार, देखें LoC से ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकवाद पर देश के बहादुर जवानों ने करारा प्रहार किया है. अब से थोड़ी पहले सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग कर अहम जानकारी दी. सेना के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी उरी में पकड़ा गया है. इस आतंकी ने अपने पांच साथियों के साथ 18 सितंबर को घुसपैठ की कोशिश की थी. सेना ने जब ललकारा तो फायरिंग शुरू कर दी. इनमें चार पाकिस्तानी सीमा से फायरिंग कर रहे थे जबकि दो भारतीय सीमा में घुस गए थे. सेना के जवानों ने जब ललकारा तो दोनों एलओसी के पास एक नाले में छिप गए. ये आतंकी उसी सलामाबाद नाले में छिपा था जिस रास्ते से पांच साल पहले आतंकियों ने उरी के आर्मी कैंप पर हमला किया था. 26 सितंबर को इनमें से एक आतंकी मारा गया जबकि दूसरे ने सरेंडर कर दिया. उसकी पहचान अली बाबर के रूप में हुई है. उसकी उम्र 19 साल है और वो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा जिले का रहने वाला है. सेना से पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने पाकिस्तान के गढ़ी हबीबुल्लाह इलाके में आतंकी ट्रेनिंग ली थी. उसने सेना को अपनी मां का फोन का नंबर भी दिया. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









