
Jammu Kashmir Topper: फल व्यापारी के बेटे ने NEET परीक्षा में किया टॉप, कड़ी मेहनत और स्थिरता को बताया सक्सेस की कुंजी
AajTak
Jammu Kashmir Neet Topper: जम्मू कश्मीर में फल का व्यापार करने वाले के बेटे हाज़िक परवीज़ ने नीट परीक्षा 2022 में 10वीं रैंक हासिल की है. साथ ही जम्मू कश्मीर में टॉप किया है. हाजिक के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है. वह अपनी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि कैसे कड़ी मेहनत और रिवीजन कर उन्होंने अपना गोल हासिल किया.
NEET 2022 Topper Haziq Parveez Lone Story: NEET की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. ऐसी परीक्षा को पास करना अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है. ऐसे में चुनौतियों का सामना करने वालें छात्रों की जर्नी हमें कुछ ना कुछ सिखाती है साथ ही प्रोतसाहित भी करती है. जिन्दगी में कड़ी मेहनत और स्थिरता रखी जाए तो कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे हम हासिल नहीं कर सकते. टॉपर हाज़िक परवीज़ ने यह साबित कर दिखाया है.
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के एक फल व्यापारी के बेटे हाज़िक परवीज़ लोन ने अखिल भारतीय स्तर के एनईईटी-यूजी 2022 टेस्ट में 10वीं रैंक हासिल कर केंद्र शासित प्रदेश में टॉप किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पढ़ाई शुरू करने की और परीक्षा पास करने की उनकी जर्नी क्या थी.
कोचिंग से हुई टॉपर बनने की शुरुआत-
हाजिक ने इस परीक्षा में 710 अंक हासिल कर 10वीं रैंक प्राप्त की है. हाजिक का रिजल्ट 99.99 परसेंटाइल रहा है. उन्होंने 10वीं के बाद कोचिंग जॉइन की और वहीं से उनका टॉपर बनने का सफर शुरू हो गया. हाजिक का कहना है कि कोई भी छात्र अगर अपना 100 प्रतिशत दे तो अपना गोल अचीव कर सकता है. उन्होंने अपनी जर्नी बहुत आसान तरीके से शुरू की थी. उन्होंने कहा- 'जिन्दगी में कई उतार चढ़ाव आए, मैं पहले एक ऐवरेज छात्र ही था, लेकिन मैं हमेशा पढ़ता रहता था'.
परीक्षा पास करने के लिए मॉक टेस्ट बेहद जरूरी-
हाज़िक ने अपनी पढ़ाई को कभी रोका नहीं, वह इसे लगातार करते रहे. उन्होंने स्थिरता से अपने गोल पर ध्यान दिया. वह कई सवाल हल करते रहते थे. साथ ही जो भी पढ़ते थे उसका नियमित रिवीजन जरूर करते थे. इसके अलावा वह परीक्षा की तैयारी के लिए कई सारे मॉक टेस्ट भी देते थे. उनका मानना है कि परीक्षा पास करने के लिए यह बहुत जरूरी है. उन्होंने लगातार रिवीजन और पढ़ाई की, जिससे धीरे-धीरे उनकी विषयों पर पकड़ बनना शुरू हो गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










