
Jammu Kashmir News: पाकिस्तान की ड्रोन वाली चाल पर नकेल कसने के लिए BSF की खास तैयारी, जानें पूरा मामला
ABP News
Jammu Kashmir News: गांव वालों को सुरक्षा बल लगातार यह समझा रहे हैं कि ड्रोन या कोई संदिग्ध उड़ती हुई वस्तु देखने पर वह तुरंत सुरक्षाबलों को सूचित करें.
Jammu Kashmir News: पाकिस्तान की तरफ से लगातार बढ़ रहे ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां इससे बचने की रणनीति बना रही हैं. वहीं, अब पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल पर नकेल कसने के लिए बीएसएफ ने सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को भी ड्रोन से वाकिफ करा रही है.
पाकिस्तान ड्रोन के जरिए न केवल जम्मू कश्मीर में अहम सैनिक ठिकानों और शिविरों को निशाना बनाने की फिराक में है, बल्कि वह लगातार पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर में हथियार, जाली करंसी और नशा भेजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है. पाकिस्तान जम्मू, कठुआ और सांबा से सटे अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार ड्रोन भेजकर जम्मू-कश्मीर में हथियार, नशे की खेप और नकली करेंसी भेजने के साथ- साथ सर्विलांस के मकसद से लगातार ड्रोन उड़ा रहा है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












