
Jammu Kashmir News: कुलगाम से तीन लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
ABP News
Jammu Kashmir News: बरामदगी में चार ग्रेनेड, चार डेटोनेटर, एक आईईडी, एक आईईडी तार, एक एके-47, एक के-47 मैगजीन और नौ एमएम कैलिबर के 30 पिस्टल राउंड शामिल हैं.
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने कुलगाम में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों को आज दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मालपोरा मीर बाजार चौराहे पर एक वाहन से पकड़ा गया.
बरामदगी में चार ग्रेनेड, चार डेटोनेटर, एक आईईडी, एक आईईडी तार, एक एके-47, एक के-47 मैगजीन और नौ एमएम कैलिबर के 30 पिस्टल राउंड शामिल हैं. हालांकि, गिरफ्तार व्यक्ति और हथियार किस संगठन से संबंधित हैं, इसका खुलासा नहीं किया गया है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












