
Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, एक पाकिस्तानी समेत जैश के 2 आतंकी ढेर, एक आतंकी जिंदा पकड़ा गया
ABP News
Jammu-Kashmir News: इसी ऑपरेशन के दौरान कुछ देर पहले ही प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया था.
Jammu-Kashmir News: जम्मू कश्मीर के गांदरबल इलाके में आज सुबह सुरक्षा बलों (Security Forces) के साथ हुए मुठभेड़ में एक और आतंकी (terrorists) के मारे जाने की खबर है. इसी ऑपरेशन के दौरान कुछ देर पहले ही प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया था. फिलहाल इलाके में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है.
कश्मीर के आईजीपी इस मामले पर बात करते हुए कहते हैं, 'हमने कल रात 4-5 स्थानों पर संयुक्त अभियान शुरू किया था. पुलवामा में अब तक 1 पाकिस्तानी सहित जैश के 2 आतंकवादी मारे गए हैं, वहीं गांदरबल और हंदवाड़ा में लश्कर के 1 आतंकवादी मारे गए है इसके अलावा हमने एक आतंकवादी को गिरफ्तार भी किया गया है.' उन्होंने कहा कि हंदवाड़ा और पुलवामा में मुठभेड़ अभियान खत्म हो गया है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












