
Jammu-Kashmir: श्रीनगर में बॉटनिकल गार्डन के बाहर ब्लास्ट, एक ऑटो ड्राइवर की मौत, TRF ने ली जिम्मेदारी
AajTak
Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डन के नजदीक बॉटनिकल गार्डन के बाहर एक सिलेंडर फटने से एक टेंपो चालक की मौत हो गई. इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ने ली है.
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार दोपहर ट्यूलिप गार्डन के पास आतंकियों ने धमाके की वारदात को अंजाम दिया. इस ब्लास्ट में एक टेंपो ड्राइवर की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि जब टेंपाे ड्राइवर ने गाड़ी का पिछला दरवाजा खोला तो अचानक तेज धमाका हुआ. इसमें ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में जख्मी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
TRF ने ली विस्फोट की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया साइट पर कोई विस्फोटक या विस्फोटक का अवशेष नहीं मिला है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक यह हादसा लग रहा है. उधर, इस विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकवादी समूह द रेसिस्टेंस फ्रंट (The Resistance Front) ने ली है.
आईईडी ब्लास्ट का दावा
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी टीआरएफ ने एक बयान जारी कर कहा है कि श्रीनगर में हमले की चेतावनी पहले ही दे दी गई थी. टीआरएफ के फाल्कन स्क्वॉड कैडर ने बॉटिनिकल गार्डन क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट किया है. अपने संदेश में टीआरएफ ने कुछ लोगों को भी धमकी दी है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








