
Jammu-Kashmir: श्रीनगर में आतंकियों की कायराना हरकत, सरपंच की गोली मारकर हत्या
AajTak
श्रीनगर में आतंकियों ने एक और सरमंच की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दे रखी थी. पिछले हफ्ते भी आतंकियों ने कुलगाम में घर में घुसकर एक पंचायत सदस्य की हत्या कर दी थी.
श्रीनगर के खोनमोह इलाके में बुधवार को आतंकवादियों ने एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी. सरपंच की पहचान समीर अहमद भट के रूप में हुई है. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरपंच भट को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी. उन्हें श्रीनगर के एक होटल में ठहराया गया था, लेकिन वह बिना बताए बाहर निकले तभी आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया.
सरपंच की हत्या निंदनीय: उमर अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर सरपंच की हत्या की निंदा की. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘बहुत दुखद. समीर भट की हत्या निंदनीय है. मैं इसकी कड़ी से कड़ी निंदा करता हूं. वह उन नेताओं और निर्वाचित प्रतिनिधियों की एक लंबी सूची में शामिल हो गए, जिनका एकमात्र अपराध अधिक से अधिक अच्छा काम करने की इच्छा थी. समीर को जन्नत नसीब हो.
बिगड़ रहे कश्मीर के सुरक्षा हालात: पीडीपी
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने भी घटना की निंदा की है. उसने कहा कि प्रशासन के लंबे दावों के उलट इस तरह के बढ़ते हमले कश्मीर में बिगड़ते सुरक्षा हालात को उजागर करते हैं. दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










