
James Anderson 700 Test Wickets: टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के शिखर पर एंडरसन! 700 विकेट लेने वाले पहले फास्ट बॉलर, 41 की उम्र में हासिल किया कीर्तिमान
AajTak
James Anderson 700 Test Cricket Wickets: इंग्लैंड के धांसू गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उन्होंने 700 विकेट कंपलीट कर लिए हैं. जेम्स एंडरसन 41 साल के हैं. एंडरसन का विकेट नंबर 700 कुलदीप यादव रहे.
James Anderson 700 Test Cricket Wickets Record: इंग्लैंड के स्पीडस्टार जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उनके टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट पूरे हो गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की. एंडरसन के नाम से मशहूर जेम्स एंडरसन का विकेट नंबर 700 कुलदीप यादव रहे.
खास बात यह रही कि जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट के एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं. जेम्स एंडरसन का 699 नंबर का विकेट शुभमन गिल थे. 41 साल की उम्र में उन्होंने यह कीर्तिमान हासिल किया.
We are so lucky to be witnessing utter greatness 🙏 An unfathomable achievement built of unrivalled skill, longevity and absolute dedication 🦁 Congratulations, @jimmy9 👏 pic.twitter.com/fFuDPCoaap
भारत के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले ही जेम्स एंडरसन को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि वो यह इतिहास रचेंगे. यह सीरीज शुरू होने से पहले जेम्स एंडरसन के खाते में 690 टेस्ट विकेट थे. उनको हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मौका नहीं मिला था.
विशाखापत्तनम टेस्ट में वो खेलने उतरे, जहां उन्होंने 5 विकेट लिए थे. इसक बाद राजकोट टेस्ट में जेम्स एंडरसन एक विकेट हासिल किया, यहां वो बिल्कुल ही प्रभावहीन रहे. फिर रांची में उन्होंने 2 विकेट हासिल किए.
जेम्स एंडरसन का क्रिकेट करियर जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू साल 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लॉर्ड्स में किया था. वो तब से अब तक 187* मैच खेल चुके हैं. एंडरसन से ज्यादा टेस्ट मैच केवल क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं. सचिन के नाम 200 टेस्ट मैच हैं. वहीं जेम्स एंडरसन ने अब तक 194 ODI खेले हैं, जहां उनके नाम 269 विकेट हैं. वहीं उनके नाम 19 टी20ई में 18 विकेट हासिल किए है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









