
jahangirpuri violence : सोनू उर्फ चिकना को गुल्ली ने 10000 रुपए में दी थी पिस्तौल, 5 अहम खुलासे
AajTak
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि जहांगीरपुरी हिंसा में कई हार्डकोर गैंगस्टर भी शामिल थे. इनमें से कई तो तिहाड़ जेल में पहले सजा भी काट चुके हैं. इतना ही नहीं ज्यादातर गिरफ्तार आरोपियों का बंगाल कनेक्शन भी सामने आ रहा है. इसे लेकर क्राइम ब्रांच जांच में जुट गई है.
जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन हिंसा फैली थी. इस मामले में अब तक 25 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. दिल्ली क्राइम ब्रांच की 14 टीमें जांच में जुटी हैं. इसी बीच अब तक की जांच में हिंसा को लेकर तमाम बड़े खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कि जहांगीरपुरी हिंसा में कई हार्डकोर गैंगस्टर भी शामिल थे. इनमें से कई तो तिहाड़ जेल में पहले सजा भी काट चुके हैं. इतना ही नहीं ज्यादातर गिरफ्तार आरोपियों का बंगाल कनेक्शन भी सामने आ रहा है. इसे लेकर क्राइम ब्रांच जांच में जुट गई है.
जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर हुए ये बड़े खुलासे
1- कई हार्डकोर गैंगस्टर भी थे शामिल
हिंसा के वक्त हिंसा में कई हार्डकोर गैंगस्टर और नामी बदमाश शामिल थे. इन तमाम बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, इतना ही नहीं इनमें से कई तिहाड़ जेल में पहले सजा काट चुके हैं. घटना के वक्त इन्होंने भी उपद्रवियों का जमकर साथ दिया. हिंसा के बाद ये लोग फरार भी हो गए. पुलिस ने ऐसे करीब 20 बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमों को लगाया है. पुलिस अंसार से भी इन तमाम बदमाशों और गैंगस्टर के बारे में पूछताछ करने में जुटी है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस हिंसा से ठीक पहले तिहाड़ जेल से जमानत या पैरोल पर बाहर आए गैंगस्टर बदमाशों से भी पूछताछ करने में जुटी है.
2- जहांगीरपुरी पूरी हिंसा का 'बंगाल कनेक्शन' तलाश रही पुलिस
जहांगीपुरी हिंसा में गिरफ्तार ज्यादातर आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. क्राइम ब्रांच की टीम पश्चिम बंगाल में अब तक कुल 6 आरोपियों के ठिकानों पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर चुकी है. आरोप लगते रहे हैं कि जहांगीरपुरी में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी रहते हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का बांग्लादेशी कनेक्शन भी खंगाल रही है. इसलिए दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम पश्चिम बंगाल में तमाम आरोपियों के घरों और रिश्तेदारों के यहां पूछताछ करने में जुटी है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











