
Jahangirpuri demolition drive: बुलडोजर्स जहांगीरपुरी पहुंचने से कार्रवाई रुकने तक, जानें क्या कुछ हुआ
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी के दंगों के बाद एमसीडी ने इलाके में बीस-तीस साल से जारी अवैध निर्माण को लेकर तय किया कि सब पर बुलडोजर चलाया जाएगा. और फिर बुधवार सुबह एमसीडी के 9 बुलडोजर जहांगीरपुरी में उसी इलाके के अंदर पहुंच गये जहां 16 अप्रैल को दंगे हुए थे. हनुमान जयंती के दिन दंगों के हॉट-स्पॉट बने कुशल चौक को सुबह-सवेरे ही दिल्ली पुलिस के 400 जवानों ने घेर लिया. और फिर दंगा प्रभावित इलाके में एमसीडी का एक्शन शुरू हुआ. जिसमें एमसीडी के नौ बुलडोजरों ने मोर्चा संभाला. एमसीडी के बुलडोजरों ने तीन घंटे में करीब 12 अवैध दुकानों और मकानों को ध्वस्त कर दिया. देखें बुलडोजर्स के जहांगीरपुरी पहुंचने से कार्रवाई रुकने तक क्या कुछ हुआ.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











