
Jahangirpuri demolition drive: जहांगीरपुरी में हुए एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जिरह, देखें क्या बोले कपिल सिब्बल
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में गुरुवार को भी सुरक्षाबलों का जबरदस्त जमावड़ा है. यहां पर अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे बुलडोजर तो आज खामोश हैं, लेकिन यहां के लोग खामोश नहीं है. मामले को लेकर अब नजरें सुप्रीम कोर्ट पर रहीं, जहां अतिक्रमण पर एक्शन को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है. कोर्ट में इस मामले पर बहस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जाने-माने वकील कपिल सिब्बल भी शामिल रहे. कपिल सिब्बल ने ही इस बहस की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण देश में एक बड़ा मुद्दा है. साथ ही उन्होंने जहांगीरपुरी में हुई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अतिक्रमण को मुस्लिमों से जोड़ा जा रहा है. कोर्ट में और क्या बोले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









