
Jahangirpuri Demolition Drive:जहांगीरपुरी में ड्रोन से निगरानी, देखें बुलडोजर चलने के अगले दिन के हालात
AajTak
जहांगीरपुरी में बुधवार को 'बुलडोजर वाले एक्शन' के दूसरे दिन कोर्ट में सुनवाई होनी है. गुरुवार को कोर्ट में दो याचिकाओं पर दलीलें दी गईं, जिसमें मुआवजा और एक्शन रोकने की मांग की गई है. कल के कोहराम के बाद दूसरे दिन जहांगीरपुरी में सन्नाटा है, पुलिस और अर्धसैनिक बल अभी भी जमा हैं. सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अब जहांगीरपुरी में ड्रोन से निगरानी कर रही है. कल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमसीडी को तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकनी पड़ी. अब आगे क्या होगा, कैसे होगा ये आज सुप्रीम कोर्ट तय करेगा. इस वीडियो में देखें कि बुलडोजर कार्रवाई के बाद आज कैसे हैं हालात.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











