
Jahangirpuri demolition: जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर चले बुलडोजर, जानिए क्या तोड़ा गया?
AajTak
जहांगीरपुरी के जिस जामा मस्जिद के पास पत्थर चले थे, आज वहीं बुल्डोजर चला और जमकर चला. कई दुकानें गिराई गईं. दुकानों के सामने लगे शेड गिराए गए. किसी दुकान का जीना गिराया गया तो किसी का छज्जा तोड़ा गया.
दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को जहां पत्थर चले थे, वहीं पर बुधवार को बुलडोजर का लाइव एक्शन चला. कई अवैध दुकानें तोड़ दी गईं. एक तरफ एमसीडी का बुलडोजर चल रहा था तो दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो रही थी. कोर्ट ने इलाके में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया, लेकिन आदेश पहुंचते-पहुंचते वक्त गया और तब तक बुलडोजर कई अवैध निर्माणों का सफाया कर चुका था.
बुधवार को जहांगीरपुरी में एमसीडी की यह कार्रवाई लगभग 2 घंटे तक चली. एमसीडी के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान फुटपाथ पर बने अस्थायी खोखे व छप्पर को बुलडोजर की सहायता से हटा दिया.
अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए एमसीडी के 7 बुलडोजर पहुंचे थे. अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान निगम द्वारा 8 ट्रक और 4 मिनी टाटा ट्रक को तैनात किया गया था. इसके साथ ही 70-80 कर्मचारी व निगम के अधिकारी इस कार्रवाई के दौरान वहां पर मौजूद थे.
2 किलोमीटर की सड़क को किया अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई के दौरान कुशल सिनेमा के पास लगभग 2 किलोमीटर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया. अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम ने 25 से ज्यादा सामान को जब्त किया. इसके साथ ही ट्रकों की मदद से लगभग 20 टन कूड़ा हटाया गया. इस कार्रवाई में 12 अवैध दुकानों को तोड़ा गया.
माना जा रहा है कि जहांगीरपुरी में ही नहीं पूरी दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ इस लेवल की मुहिम शायद ही पहले कभी चली हो, जिसमें एक साथ कई सड़कों को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया हो.
जहांगीरपुरी में पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई जहांगीरपुरी में अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसी साल 2 फरवरी को प्रयास से कुशल सिनेमा रोड और आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए एमसीडी कार्रवाई कर चुकी है. इस दौरान लगभग 1850 किलोमीटर की जगह को खाली करवाया गया था. 17 फरवरी को बी और सी ब्लॉक जहांगीरपुरी और आसपास के क्षेत्र में लगभग 1500 किलोमीटर क्षेत्र से अतिक्रमण को हटाया गया था.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









