
J&K 2nd Phase: राजौरी-पुंछ की वो 5 रिजर्व सीटें जहां मैदान में हैं गुर्जर-बकरवाल और पहाड़ी उम्मीदवार, जानिए गणित
AajTak
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 सीटों पर 25 सितंबर को मतदान होना है. इनमें राजौरी और पुंछ की आठ विधानसभा सीटें भी हैं जिसमें पांच सीटें एसटी रिजर्व हैं. जानिए, ये सीटें कौन सी हैं और इनका गणित क्या है?
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 24 सीटों पर पहले चरण में 18 सितंबर को वोट डाले गए थे. अब दूसरे चरण के मतदान की बारी है. जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटों पर वोटिंग होनी है. इन 26 सीटों में राजौरी और पुंछ जिले की आठ विधानसभा सीटें भी हैं जिनमें से पांच सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं. एसटी आरक्षित सीटों पर गुर्जर-बकरवाल और पहाड़ी समुदाय के नेता चुनाव मैदान में हैं. ये सीटें कौन सी हैं और इनका गणित क्या है?
राजौरी-पुंछ की आरक्षित सीटें
राजौरी और पुंछ, दोनों जिलों में विधानसभा की कुल आठ सीटें हैं. राजौरी जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं- राजौरी, बुद्धल, थन्ना मंडी, कालाकोट- सुंदरबनी और नौशेरा. पुंछ जिले में तीन सीटें हैं- सुरनकोट, पुंछ हवेली और मेंढर. इन आठ सीटों में से पांच सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं जिनमें राजौरी की तीन और पुंछ की दो सीटें शामिल हैं. राजौरी जिले की तीन सीटें- राजौरी, बुद्धल और थन्ना मंडी एसटी आरक्षित हैं. वहीं, पुंछ जिले की आरक्षित सीटों की लिस्ट में सुरनकोट और मेंढर के नाम हैं.
गुर्जर-बकरवाल और पहाड़ी उम्मीदवार
जम्मू और कश्मीर की आरक्षित सीटों पर गुर्जर-बकरवाल और पहाड़ी समुदाय के नेता ही चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. केंद्र शासित प्रदेश की इन जातियों को ही अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है. जम्मू कश्मीर में पहले एसटी का दर्जा केवल गुर्जर-बकरवाल को ही प्राप्त था. पहाड़ी समुदाय के लोग भी लंबे समय से एसटी दर्जे की मांग कर रहे थे. केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ही पहाड़ी समाज को एसटी का दर्जा दे दिया था. पहाड़ी समुदाय एक तरह से भाषा के आधार पर वर्गीकृत समुदाय है. इसमें हिंदू, सिख, मुस्लिम समुदाय के कश्मीरी मूल के वो लोग भी आते हैं जो राजौरी-पुंछ में बस गए. सुरक्षित सीटों पर गुर्जर-बकरवाल और पहाड़ी समुदाय के उम्मीदवारों के बीच ही फाइट है.
आरक्षित सीटों का गणित क्या?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








